भगवान राम और माता सीता के विषय में अभद्र टिप्पणी करने वाला आरोपी पुलिस हिरासत में

मनु टाइम्स – सच्चाई की आवाज
उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर के धामपुर धर्मनगरी के कुंडीपुरा गांव के निवासी आरिस को धार्मिक भावनाएं को अघात पहुॅचाने के आरोप में हिरासत में ले लिया गया है। आरिस ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर एक विवादित वीडियो स्टोरी को शेयर की थी। इस वीडियो में भगवान राम और सीता जी के विषय में आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई थी।
स्थानीय हिन्दू समाज के लोगों ने जब वीडियो देखा वे तुरन्त थाने पहुंचे। विशेष राजपूत नाम के व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी आरिस को हिरासत में ले लिया। विशेष राजपूत ने बताया कि जब उन्होने अपनी इन्स्टाग्राम आई डी खोली तो देखा कि आतंक का दूसरा नाम आरिस डॉन नाम की आई डी पर भगवान राम और माता सीता के फोटो लगाकर उनके विषय में अभद्र टिप्पणी करते हुए एक इन्स्टाग्राम स्टोरी लगी थी। जिससे हिन्दू समाज के लोगो की भवानाओ को गहरा अघात पहुॅचा है।
हालंकि वीडियों में आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला कोई अन्य व्यक्ति था, लेकिन शेयर करने के कारण आरिस के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
धामपुर थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच प्रारम्भ कर दी गई है। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही कि जा रही है। पुलिस मूल वीडियो बनाने वाले व्यक्ति की भी तलाश कर रही है।