मनु टाइम्स – सच्चाई की आवाज
विद्युत वितरण खंड कार्यालय धामपुर में कार्यालय का नवीकरण होने के उपलक्ष में आज मंगलवार को यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें आर्चय श्री आलोक आर्य के द्धारा यज्ञ किया गया। जिसमें अधीक्षण अभियंता महोदय श्री सतीश कुमार सिंह एवं अधिशासी अभियंता श्री संजीव कुमार पटेल संयुक्त रूप से यजमान रहे। यज्ञ मे अधिशासी अभियंता अभय पटेल ,उपखंड अधिकारी श्री तुषार राय ,श्री जेपी सिंह ,श्री योगेश कुमार, श्री अरविंद कुमार, तरुण कुमार,दीपक भारद्वाज, दिनेश कुमार,श्री सत्यवीर सिंह,श्री हरि राम ,श्रीमती नीतू ,श्रीमती रेनू, कुमारी रूपाली ,श्रीमती राफिया, दीपक कुमार ,पवन कुमार ,श्री विकास कुमार,श्रीअंकित, श्री धर्मवीर सिंह ,श्री सत्येंद्र कुमार, श्री गौतम , श्री निशांक भटनागर आदि उपस्थित रहे । यज्ञ सुबह 9ः30 से शुरू प्रारंभ हुआ। यज्ञ में सर्व समाज के कल्याण की कामना की गई। यज्ञ के उपरान्त भंडारे का आयोजन किया गया।








