मनु टाइम्स – सच्चाई की आवाज
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया कि सभी एक्सप्रेस वे पर दोनेा तरफ फूड प्लाजा की तरह की अस्पताल की व्यवस्था की जाएगी। ताकि सड़क दुर्घटना होते ही घायलों को उपचार मिल सके। विभागीय अधिकारी ने बताया की वर्ष 2024 में 46052 सड़क दुर्घटनाएं हुई जिनमें 34600 लोग घायल हुए औ 24 हजार से अधिक लोगों की मृत्यु हो गई। इस घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए फूड प्लाजा की तरह अस्पताल की व्यवस्था की जाएगी। मंडलीय अस्पतालों में ट्रामा सेंटर, एंबुलेंस की व्यवस्था की जाए।एक्सप्रेस-वे एवं हाइवे के किनारे पर शराब की दुकानें बिल्कुल न हो।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को सरकारी आवास पर राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने सड़क सुरक्षा के लिए किए गए प्रावधानों के बारे में जानकारी ली। सड़क दुर्घनाओं पर अंकुश लगाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये। उन्होने कहॉ की ओवर स्पीडिंग, शराब पीकर गाड़ी चलाना , गलत साइड पर गाड़ी चलाना, रेड लाइट जंपर करना और गाड़ी चालते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करना सड़क हाइसे के सबसे बड़े कारण है। इसके लिए लोगों में जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर सामूहिक प्रयास करें। सभी मार्गों पर ब्लैक स्पॉट को चिन्हित कर आवश्यक कदम उठाए जाएं। सर्वाधिक दुर्घटना वाले 20 जिलों में विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया। जिला स्तर पर हर माह एवं मंडल स्तर पर तीन माह में अनिवार्य रूप से सड़क सुरक्षा समिति की बैठक करने के निर्देश दिए।








