20 हजार की रिश्वत लेते हुए लेखा अधिकारी को रंगे हाथ पकड़ा

मनु टाइम्स – सच्चाई की आवाज
उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर के धामपुर धर्मनगरी के लेखा अधिकारी के पद पर कार्यरत उज्जवल कंसल को 20 हजार की रिश्वत लेते हुए भष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने आज लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में छापा मारकर हिरासत मे लिया। भ्रष्टाचार निवारण संगठन के टीम प्रभारी निरीक्षक शैलेंद सिंह ने बताया कि जनपद अलीगढ़ के थाना इगलास के गांव तेहरा मंजू इगलास निवासी ठेकेदार अजुर्न चौधरी ने 15 दिन पहले शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि लेखाधिकारी ग्रेड – 2 उज्जवल कंसल बिलो के आगे बढ़ाने के लिए प्रति बिल 10 हजार की रिश्वत की मांग कर रहे है। उनके दो बिल है अतः उन्हे 20 हजार देने होगे। 20 हजार न मिलने पर आरोपी उनके बिलों को लटका रहा है।
शिकायत के बाद भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने गुरूवार को पीडब्लयूडी गेस्ट हाउस के अंदर गोल चक्कर के पास छापा मारा। इस समय अफजलगढ़ सिंचाई खंड धामपुर में लेखा अधिकारी पद पर कार्यरत उज्जवल कंसल को 20 हजार की रिश्वत लेने के आरोप में रंगे हाथों हिरासत मे ले लिया। आरोपी को बरेली कोर्ट में पेश किया जायेगा।
जानकारी के अनुसार उज्जवल कंसल धामपुर के अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत है। उज्जवल कंसल जिला गौतमबुध नगर थाना दनकौर जनपद ग्रेटर नोएडा के कस्बा बिलासपुर का रहने वाला है।