बिजनौर में कोचिंग सेन्टर संचालक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

मनु टाइम्स – सच्चाई की आवाज
उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर के शक्ति नगर कॉलोनी में 46 वर्षीय प्रोफेसर कुलभूषण ने सोमवार का खुद को तमंचे से गोली मार कर आत्महत्या कर ली। प्रोफेसर कुलभूषण शक्ति नगर में निज आवास पर ही एनआरआई कोचिंग सेन्टर का संचालन करतें थे। वह स्थानीय छात्रों को कोचिंग देने के साथ- साथ अमेरिका के छात्रो को ऑनलाइन कोचिंग भी देते थे।
कौन थे प्रोफेसर कुलभूषण-
प्रोफेसर कुलभूषण नजीबाबाद थाना क्षेत्र के गांव आलोपुर के मूल निवासी थें। उन्होने आईआईटी रूड़की से पढ़ाई करने के बाद केमिस्टृी से पीएचडी की थी। वह अमेरिका के एरिजोना राज्य के टेम्पो शहर में स्थित एरिज़ोना स्टेट यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थे। कोरोना काल में वह भारत लौट आए थे ।
पूरी घटना क्या है –
सोमवार की सुबह प्रोफेसर के दोनो बच्चे स्कूल चले गए, और उनकी पत्नी रूचि घर की दूसरी मंजिल पर थी। दोपहर करीब एक बजे जब वह नीचे आई और देखा की बेडरूम का दरवाजा अन्दर से बन्द है, और काफी देर तक दरवाजा पीटने पर जब दरवाजा नही खुला तो पड़ोसी की मदद से दरवाजा खोला तो देखा कि प्रोफेसर जमीन पर पड़े है । उनके पास तमंचा पड़ा हुआ मिला।
प्रोफेसर ने तमंचे से सर पर गोली मार कर आत्महत्या कर ली।
सूचना मिलने पर शहर कोतवाल उदयप्रताप और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुछताछ से पता चला है कि प्रोफेसर कुलभूषण का प्रापर्टी को लेकर अपने भाई और मां से विवाद चल रहा था। जिसे लेकर वह पिछले 15 दिन से तनाव थे। जिस कारण उन्होने आत्महत्या का कदम उठाया।
परिजनों ने कोई लिखित शिकायत दर्ज नही कराई है। शहर कोतवाल ने कहॉ की लिखित शिकायत दर्ज होने पर कार्यवाही की जायेगीे।