अफजलगढ़ पुलिस टीम ने 03 अर्न्तराज्य शातिर बदमाशो को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की

मनु टाइम्स – सच्चाई की आवाज
समाचार विक्रम राणा के द्धारा
उत्तर प्रदेश जिला बिजनौर के अफजलगढ़ थाना क्षेत्र में विगत कुछ समय से लूटपाट की घटना से आमजनता में दहशत का मौहाल है, जिसे देखते हुए पुलिस मुस्तैदी के साथ अपनी डयूटी कर रही है। अफजलगढ़ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की भूतपूरी से 1 मोटर साईकिल पर 4 बदमाश आ रहे है। उन्हे पुलिस द्धारा रोके जाने पर वह पुलिस टीम का जान से मारने की नीयत से फायर कर देते है, पुलिस टीम द्धारा आत्मरक्षा के लिए किये गये जबाबी फायरिंग मे दो बदमाशो के पैरो में गोली लगी, जबकि एक बदमाश को भागते हुए गिरफ्तार किया गया, जबकि एक बदमाश अन्धेंरे का फायदा उठाते हुए जगंलो में भाग गया उसे जगंल में दंबिश देकर पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
घायलो अभियुक्तो में एक का नाम खुर्शीद पुत्र फिदा हुसैन, दूसरे का नाम शादाब पुत्र सुलेमान है, जबकि जिसे गिरफ्तार किया गया है उसका नाम इश्तखार पुत्र बुद्धा है। तीनो ग्राम हरथाला, थाना असमौली जनपद सम्भल के निवासी है।
अभियुक्तो के पास भारी मात्रा में असला प्राप्त हुआ है, साथ लूट का समान प्राप्त हुआ है। दोनो घायल अभियुक्तो को अस्पताल में भर्ती किया गया है। आप को बता दें कि खुर्शीद पर 26 मुकदमें , इश्तखार पर 38 मुकदमें और शादाब पर 8 मुकदमें दर्ज है। इनको गिरफ्तार कर इन पर अग्रिम कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गई है।